
दादाजी मंदिर की नींव डलते ही खंडवा में आकर्षित होने लगे बड़े व्यवसायिक घराने।
विश्वास की दुकान रतनलाल सी बाफना ज्वेलर्स का हुआ शुभारंभ।
खंडवा। महंगी धातुओं का बाजार पूरी तरह विश्वास पर टिका रहता है। इसमें ग्राहक केवल विक्रेता के स्टेटस सिंबल को ही महत्व देता है। खंडवा में अब रतनलाल सी बाफना फर्म का बड़ा शोरूम खुलने से शहर की प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हुई है। लोगों को सुविधा भी मिलेगी। अब तक जलगांव जाकर ट्रेडमार्क वाला सोना या चांदी अथवा प्लैटिनम और डायमंड जैसी चीज खंडवा के लोग भी खरीदते थे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण के प्रारंभ होते ही सरकार शासन प्रशासन की ओर से कई बड़ी योजनाएं खंडवा पहुंच रही है उसी के अनुरूप व्यापार के क्षेत्र में भी अब खंडवा ने कदम बढ़ाए हैं, 20 अगस्त को खंडवा के इंदौर रोड पर शुभ मोती परिसर पर रतन लाल सिंह बाफना ज्वेलर्स नयनतारा एंड संस्था शुभारंभ हुआ जहां सोने चांदी ,हीरे ,मोती के आभूषण विश्वास के साथ उपलब्ध हो सकेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने शुभारंभ के अवसर पर बाफना परिवार को शुभकामना देते हुए बताया कि शोरूम के शुभारंभ पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व महापौर भावना विजय शाह के साथ ही सामाजिक बंधु एवं खंडवा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में नए शोरूम पर पहुंचे और रतनलाल सी बाफना ज्वेलर्स के बाफना परिवार के सुशील कुमार के बाफना जैन पप्पू भैया, सिद्धार्थ रतनलाल बाफना, अमर राज चौरडिया को नए प्रतिष्ठान की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर बाफना परिवार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार भी किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने शोरूम पर पहुंचकर बाफना परिवार के सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों की खंडवा को आवश्यकता थी।सांसद ने कहा कि दादाजी मंदिर के निर्माण के साथ ही शहर में हर तरह के विकास में उन्नति हो रही है। व्यवसायिक विकास में भी अब बड़े लोग खंडवा पहुंच रहे हैं। आप इस प्रतिष्ठान के बाद चार और बड़ी संस्थाएं अपने व्यवसाय लेकर खंडवा आने वाली हैं।













