
*चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड खण्डवा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता।*
*डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को झाबुआ जिले से किया गया गिरफ्तार।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति सम्बन्धी अपराध मे फरार आरोपी कि तलाश कर गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर खाते से रुपए धोखाधडी से अन्य खातों में ट्रांसफर करवा लेने वाले आरोपी *आकाश उर्फ हावसिंह पिता गुलचंद उर्फ गुलशन उर्फ गुल्ला भूरिया जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम नरवालिया चौकी अंतरवेलिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*घटना विवरण*:- थाना मोघट रोड मे फरियादी श्रवण कुमार ने रिपोर्ट किया की अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल फोन पर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उसके खाते से अलग अलग ट्राजेक्शन के माध्यम से कुल 304999/- रुपए की राशि धोखाधडी से अन्य खातों में ट्रांसफर करा ली गई कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 149/26 धारा 318(4), 319(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान सायबर सेल खंडवा की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त कर फरियादी के खाते से राशि आकाश पिता गुलचंद भूरिया निवासी ग्राम नरवालिया जिला झाबुआ के बैंक खाता में ट्रांसफर होना पाया जाने से सायबर सेल के माध्यम से विधिवत साक्ष्य संकलन एवं विश्लेषण कर संकलित साक्ष्य के आधार पर उक्त बैंक खाता धारक आरोपी आकाश उर्फ हावसिंह भूरिया को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।













