ताज़ा ख़बरें

बुधवार को खंडवा से मुंबई रवाना होने के पूर्व विनोद राठौड़ मंच के सदस्यों के साथ मीडिया के समस्त साथियों को दिया धन्यवाद।

खास खबर

बुधवार को खंडवा से मुंबई रवाना होने के पूर्व विनोद राठौड़ मंच के सदस्यों के साथ मीडिया के समस्त साथियों को दिया धन्यवाद।

किशोर नाइट एवं सम्मान कार्यक्रम के मीडिया कवरेज की कापी गायक विनोद राठौड़ को सुनील जैन नारायण बाहेती ने भेंट की

खंडवा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के सहयोग से देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार हरफनमौला कलाकार किशोर दा का तीन दिवसीय किशोर गौरव दिवस शानदार व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हुआ। किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर समाधि स्थल पर दिन भर देश भर के किशोर एवं संगीत प्रेमियों ने समाधि स्थल पर गीतों के माध्यम से दादा को श्रद्धांजलि दी। वही रात्रि में अनाज मंडी में किशोर नाइट में देश के महान गायक कलाकार विनोद राठौड़ को किशोर गौरव सम्मान से उपस्थित अतिथियों एवं बंसल परिवार द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर उन्होंने किशोर दा के गीतों के साथ अपने गए गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित हजारों संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। इसी कार्यक्रम में मुंबई के गायक कलाकार पी गणेश, प्रीती जोशी, एवं चांदनी मुखर्जी ने लगभग 3 घंटे शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। रात्रि 12:00 तक उपस्थित श्रोता गीतों का आनंद लेते रहे और अंत में और गीतों की फरमाइश करते रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रसिद्ध गायक विनोद राठौड़ ने सम्मान प्राप्त कर कहा कि मुझे कई पुरस्कार और सम्मान मिले लेकिन किशोर गौरव सम्मान अपने आप में एक मिसाल है इसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। 5 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे सम्मानित गायक विनोद राठौड़ इंदौर मुंबई के लिए रवाना हुए, इसके पूर्व प्रवक्ता सुनील जैन, सचिव नारायण बाहेती, अनिल बाहेती, अर्पित बाहेती द्वारा कार्यक्रम की मीडिया कवरेज विनोद राठौड़ को भेंट की। मीडिया कवरेज की कटिंग प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि खंडवा किशोर दा का परिवार है आप सभी लोगों ने कार्यक्रम के माध्यम से किशोर दा को जिंदा रख रखा है, मेरा भी सौभाग्य है कि दादा की जन्मस्थली खंडवा में मुझे किशोर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, मेरा दायित्व है कि किशोर दा के चार अगस्त जन्म दिवस पर मैं खंडवा में रहूं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के साथ खंडवा के मीडिया साथियों का तहे दिल से धन्यवाद अदा करता हूं कि उन्होंने मीडिया कवरेज के माध्यम से मुझे ऊंचाइयां प्रदान करवाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!