झारखंड

18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बिहार भेजनें की की तैयारी, तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो कार जप्त 

 

 

चौपारण। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करो को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने उनके पास से 18 पेटी अंग्रेजी शराब (864 पीस 180 एमएल), दो कार और अन्य सामान बरामद किया है।इस संबंध मे थाना प्रभारी पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि चौपारण के कमलवार से अम्बाजीत जाने वाले मार्ग पर एक सफेद रंग की कार से शराब लाकर दूसरी कार में लोड कर बिहार भेजी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद बरही डीएसपी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम जब कमलवार मोड़ से करीब 500 मीटर आगे पहुंची तो दो कारें आमने-सामने खड़ी मिलीं। दोनों वाहनों की डिक्की खुली थी और कुछ लोग एक कार से दूसरी कार में सामान लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चौपारण दबगर टोला निवासी सोनू कुमार दास तथा बिहार के गया जिले के करमौनी गांव निवासी आशीष कुमार और संतोष कुमार यादव के रूप में हुई।

वाहनों की तलाशी के दौरान एक हुंडई वरना कार से 11 पेटी और एक ऑल्टो कार से 7 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद हुई। कुल 18 पेटी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली कि शराब को बगोदर से लाकर बिहार भेजने की तैयारी की जा रही थी। तीनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वही छापामारी दल मे चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार,एसआई सर्वन कुमार, एएसआई बादल महतो सहित पुलिस बल शामिल रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!