
गुरुवार से प्रारंभ हुआ प्राचीन विट्ठल मंदिर में श्री राम सप्ताह का धार्मिक अनुष्ठान।
प्रतिदिन 7 दिनों तक होगी 24 घंटे अलग-अलग भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया।
खंडवा। शहर के प्राचीन श्री विठ्ठल मंदिर में गुरुवार से 7 दिवसीय पारम्परिक श्री नाम सप्ताह का शुभारंभ प्रातः काल काकड़ा आरती कर विठ्ठल नाम स्मरण के साथ हुआ । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विगत 146 वर्षों से प्राचीन विट्ठल मंदिर में श्री नाम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष भी धार्मिक उत्साह के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ, 7 दिनों तक लगातार चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में सातों दिन 24 घंटे बिना रुके अलग-अलग मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गुरुवार के दिन बड़ी संख्या में महिला मंडल की मातृ शक्ति ने भगवान श्री विट्ठल के समक्ष शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। सुनील जैन ने बताया कि भगवान का प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार एवं आरती
राम श्याम आष्टेकर परिवार द्वारा किया जाएगा।
उत्सव में खंडवा शहर की भजन मंडलीयो के साथ साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के भी कई भजन मंडल नाम सप्ताह उत्सव में शामिल होते है
उत्सव में दोपहर में प्रतिदिन 1 से 3 बजे तक अलग अलग महिला भजन मंडल शामिल होगी। उत्सव में भगवान के भजन कीर्तन हिंदी मराठी निमाड़ी कई भाषा में होते आ रहे है। प्रातः 4 बजे हो रात्रि के 11 सभी भजन मंडल वर्षों से नियमित समय पर आकर उत्सव को सफल मनाते आ रहे है। उत्सव में श्री हरि भक्त भजन मंडल रात्रि 9 से 10 बजे अपनी प्रस्तुति देंगे, जिसमें भजन कीर्तन पूर्ण मराठी भाषा में होते है एवं भजन के साथ भक्तिमय नृत्य होता है जो भक्तों एवं श्रोताओं को बहुत भावविभोर कर भक्तिमय नृत्य करने को विवश कर देता है। 25 जुलाई को एकादशी मनाई जाएगी।













