
*किशोर प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” का ऑडिशन सम्पन्न*

*सीनियर ग्रुप से 19 प्रतियोगियों का हुआ चयन*
खण्डवा। हरफनमौला गायक स्व. किशोर कुमार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की “वॉइस ऑफ खण्डवा” गायन प्रतियोगिता का 19 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग का ऑडिशन गुरुवार को किशोर कुमार सभागृह में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया, जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से किया जा रहा है।
मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस सीनियर ग्रुप के ऑडिशन आयोजित हुए, जिनमें खण्डवा सहित विभिन्न शहरों से आए सीनियर प्रतिभागियों ने किशोर कुमार एवं अन्य सुप्रसिद्ध गायकों के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर निर्णायकों एवं उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा, आशीष चटकेले एवं सुनील सकरगाये कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रवक्ता सुनील जैन अतुल अत्रिवाल एवं हरदीप सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित सीनियर ग्रुप के ऑडिशन का शुभारंभ किशोर कुमार एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच के प्रवक्ता सुनील जेन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स क्लब खण्डवा आनंद के अध्यक्ष संजय गंगराड़े, जेसीआई के अध्यक्ष मनन सोनी,एसडीएम व कार्यसमिति चेयरमैन ऋषि सिंगई ,कांग्रेस के वरिष्ठ अर्श पाठक व विकास व्यास ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक निशा तिवारी, सत्येंद्र सोहनी एवं जितेंद भंवरकर ने निष्पक्ष मूल्यांकन के साथ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी किया।
ऑडिशन के बाद क्वार्टर फाइनल में चयनित 19 व फाइनलिस्ट प्रतिभागियो को अतिथि के रूप में पधारे लियो मल्टीपल ट्रेजरार सुमित परिहार,लियो क्लब खण्डवा अध्यक्ष अभिषु शर्मा,लायन्स क्लब खण्डवा की सचिव व महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,वरिष्ठ रचना तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,एडीएम के हाथों क्वार्टर फाइनल के प्रवेश पत्र प्रदान किए गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सीनियर ग्रुप में संगीता सावनेर ने मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है गाने की प्रस्तुति देकर सर्वाधिक 131 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कटऑफ 120 अंक रहा।
टेबुलेशन टीम में अविनाश शुक्ला, मनोज शाह व सुरेन्द्रसिंह सोलंकी ने व रजिस्ट्रेशन का कार्य गोविंद शर्मा, हरदीप सिंघ छाबड़ा,आमीन खान, शरद खंडेलवाल, पवन दीक्षित, सुनील जैन एवं प्रदीप जैन रवि जायसवाल ने महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मंगलेश तोमर, भूपेंद्र सिंह चौहान,एवं पवन दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर मंच के अनिल बाहेती, अमित हिंदुजा, मंगलेश शर्मा, एन. के. दवे, अनुराग राठौर सहित लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़, जेसीआई एवं विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी, जबकि सचिव नारायण बाहेती ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि 30 जुलाई को किशोर कुमार सभागृह में क्वार्टरफाइनल होगा।












