ताज़ा ख़बरें

भंडार कॉलोनी के लोगों को मिली बिजली संकट से राहत,लगा नया ट्रांसफार्मर 

भंडार कॉलोनी के लोगों को मिली बिजली संकट से राहत,लगा नया ट्रांसफार्मर

 

नवप्रदेश/चौपारण। प्रखंड क्षेत्र के भंडार कॉलोनी और नावाडीह में पिछले लगभग दो सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर के कारण लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर थे। लंबे इंतजार के बाद नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन चौपारण भाग-2 के जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव रवि शंकर अकेला एवं चौपारण मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस अवसर पर रवि शंकर अकेला ने कहा कि आम जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह ने कहा कि बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नया ट्रांसफार्मर लगने से अब भंडार कॉलोनी और नावाडीह के सैकड़ों उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से बिजली संकट के कारण पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। बिजली बहाल होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!