
खंडवा पुलिस के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे तेज गती से वाहन चलाने, यातायात नियम की अव्हेलना करने वाले, मॉडिफाईट वाहन उपयोग करने वाले वाहन चैक कर की प्रभावी कार्यवाही

खंडवा 14 जून 2026
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार यातायात सुरक्षा,आगामी त्यौहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, शांति पूर्ण संपन्न कराने, असामाजिक तत्व पर लगातार सशक्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 14.06.25 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मैदानी अधिकारियों की आम जनता के बीच उपस्थिति बढ़ाने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर अपने थाना के अधिकतम बल की उपस्थिति मे वाहन चेकिंग की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के पालन मे समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के महत्त्व पूर्ण स्थान पर वाहन चेकिंग की गई 36 वाहन चालक के विरुद्ध चलानी कार्यवाही कर 13,600₹ समन शुल्क वसूल किया गया।
साथ ही चेकिंग के दौरान वाहन चालक को तेज गती से वाहन नहीं चलाने, मॉडिफाइट वाहन का उपयोग नहीं करने एवं यातायात नियम का सख़्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये।












