ताज़ा ख़बरें

पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्षो एवं वरिष्ठ जनों का हुआ स्वागत अभिनंदन।

खास खबर

पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्षो एवं वरिष्ठ जनों का हुआ स्वागत अभिनंदन।

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक आयोजित सेवा जनहित के कार्यों के तहत रविवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्षो एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कंचन मुकेश तनवे थी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर द्वारा की गई। सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, इसके उपरांत कंचन मुकेश तंनवे एवं राजपाल सिंह तोमर ने पार्टी में वर्षों से कार्य कर रहे पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश डोंगरे, सुभाष कोठारी, सेवा दास पटेल एवं भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री हंसमुखी जोशी का शाल,श्रीफल, माला से सम्मान कर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभी वरिष्ट सम्माननीत जनो ने पार्टी संगठन में अपने कार्यकाल में किए गए पार्टी के कार्यों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एव विधायक कंचन तनवे ने कहां की भाजपा संगठन को सशक्त बनाने एवं जनसेवा के कार्यों में आपके नेतृत्व में पार्टी ने ऊंचाइयां प्राप्त की है आप सभी का मार्गदर्शन, अनुभव और योगदान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभी सम्मानित वरिष्ठ जनों ने स्वागत सम्मान के लिए पार्टी संगठन और विधायक कंचन मुकेश तनवे के जन्मदिवस की शुभकामना देते हुए आभार माना। इस अवसर पर पूर्व सम्मानित जिलाध्यक्ष गण राजेश डोंगरे, सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल एवं वरिष्ठ नेत्री हंसमुखी जोशी के साथ ही जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तंनवे, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज, अनिल विश्वकर्मा, त्रिलोक पटेल, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन ममता बोरसे, राजेश तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी आशीष चटकेले, तपन डोंगरे, सुधांशु जैन, गणेश गुरबानी, गोपाल सोनी, प्रीति वर्मा, रक्षा प्रजापति, भारत पटेल, अनूप पटेल, प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा, हरीश सेन, श्याम फूलमाली, लोकेन्द्र सिंह गोड, भावेश बिल्लोरे, चंदू पचौरी, यशदीप चोरे, संदेश गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, विशाल छाबड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सोनी ने किया व आभार आशीष चटकेले ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!