
खण्डवा//खण्डवा में धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम अचानक मौसम ने ली करवट देखते ही देखते उमस व गर्मी से हलाकान होते लोगो ने मौसम में छाई ठंडक से राहत पाई परंतु इस तपती गर्मी में अचानक मौसम में आये बदलाव से क्षेत्र में अफरा तफरी का दृश्य बन गया जब अचानक से तेज गति से चली हवा ने अपने साथ धूल का गुबार उड़ाया लोगो को संभलने तक का मौका नही दिया और हवा व तूफान का कहर इतना जबरदस्त रहा कि लोगो को सामने से कुछ भी दृश्य नजर नही आ रहा था सभी अपने आप को सुरक्षित करने के लिये इधर उधर भागते नजर आये खबर तो यह भी प्राप्त हुई कि इस धूल भरी आंधी व तूफान से कई क्षेत्रों के पेड़ धराशायी हो गये।यही नही जिनके घरों में सामान खुला रखा हुआ था वह भी इधर उधर उड़ते दिखाई दिये।लगभग आधे घण्टे तक चले इस तेज गति वाली

आंधी तूफान ने अफरा तफरी का वातावरण निर्मित कर दिया।












