
खंडवा पुलिस द्वारा समस्त भंगार व्यापारी को चेक कर दिये आवश्यक निर्देश

खंडवा 29 मई 2026
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधि पर नजर रखते हुए आज दिनांक 29.05.26 को जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे भंगार/कबाड़ का व्यापार करने वाले व्यक्ति को चेक कर जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये गये की कोई भी व्यापारी कबाड़/ भंगार खरीदने एवं बेचने का रजिस्टर आवश्य रखे, जिसमे बेचने वाले की सम्पूर्ण जानकारी, किस प्रकार का कबाड़/ भंगार लाया, कहां से लाया, कोई भी व्यापारी किसी भी प्रकार का जो संदिग्ध लगे या बेचने वाला व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उससे शालीनता से बात करते हुए पुलिस को अविलम्ब सुचना दे ताकि अवैध कबाड़/भंगार बेचने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही अविलम्ब की जा सके, यदि कोई भी व्यापारी दिये गये निर्देश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, चौरी या अवैध भंगार/ कबाड़ खरीदने/ बेचने से संबधित अपराध के सम्बन्ध जानकारी देकर निर्देश दिये गये।










