ताज़ा ख़बरें

*प्रदेश में होगा दिव्यांगों का बड़ा आन्दोलन

खास खबर

*प्रदेश में होगा दिव्यांगों का बड़ा आन्दोलन*
खण्डवा – दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के बेनर तले दिव्यांगजन की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आन्दोलन छेड़ा जाएगा और यह आन्दोलन मांग पूर्ति तक सतत जारी रहेगा। संगठन की 21 मई को गूगल मीट में इस बात का निर्णय हो गया है कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है इसलिए आन्दोलन ही हमारा एक मात्र विकल्प है ।
दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह तंवर, राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल, राष्ट्रीय महामंत्री चतरसिंह गेहलोत,राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदा चौहान, राधा बड़गूजर,, गुलाब सिंह मेवाड़ा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भोपाल जिलाध्यक्ष,सुखविंदर सिंह दांगी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष आर.जी.सोनी तथा अन्य पदाधिकारियों ने गूगल मीट के दौरान प्रदेश व्यापी इस आन्दोलन की रणनीति तैयार कर ली है तथा इस बावत एक आन्दोलन समिती का गठन किया जा रहा है ।
प्रदेश अध्यक्ष आर जी सोनी ने बताया कि प्रस्तावित आन्दोलन में 16 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से दिव्यांग पेन्शन में वृद्धि, रोजगार, स्वरोजगार तथा दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर अक्षरश: लागू कराए जाने पर फोकस होगा । श्री सोनी ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले से 50 दिव्यांग साथियों को भोपाल आन्दोलन में शामिल होने का लक्ष्य रखा जा रहा है। आन्दोलन समिती द्वारा भोपाल जिला प्रशासन से विधिवत स्वीकृति तथा भोजन पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी । यह भी तय किया गया है कि आन्दोलन पूर्णतःगैर राजनैतिज्ञ, शांति पूर्वक एवं अनुशासित होगा, आन्दोलन के दौरान किसी भी पार्टी के नेताओं से मंच साझा नही किया जाएगा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!