प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील का दिख रहा है असर।
गुरुवार को सांसद, विधायक शहर के कार्यक्रमों में ई-रिक्शा में बैठकर शामिल हुए।
खंडवा। संकट की घड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण की रक्षा एवं डीजल पेट्रोल की बचत को लेकर आव्हान किया गया था उसके अच्छे परिणाम देखने को देश में मिल रहे हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि स्वयं आमजन को संदेश देने के लिए डीजल पेट्रोल गाडियां को छोड़कर ई बाइक ई वाहन का उपयोग कर रहे हैं और जनता को भी इसका संदेश दे रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद, महापौर, विधायक द्वारा आमजन को संदेश देने के लिए अपने स्वयं की डीजल पेट्रोल गाड़ी का उपयोग ना करते हुए ई वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। दो दिनों से लगातार खंडवा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कार्यक्रम के दौरान एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिल रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा बुधवार को अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित होने के लिए ई वाहन का उपयोग किया गया, वहीं गुरुवार को खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने पर्यावरण की रक्षा एवं प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान का पालन करते हुए कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित होने के लिए अपने निवास से पेट्रोल डीजल युक्त चमचमाती कारों को छोड़कर ई-रिक्शा का चुनाव किया। कल भी खंडवा विधायक को अपने सहयोगियों के साथ ऑटो से खंडवा की सड़कों पर भ्रमण करते देखा गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस आमजन के संदेश का इस पहल के पीछे दो बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील उद्देश्य शामिल है।ई-रिक्शा चालकों की रोज़ी-रोटी और मज़दूरी पर कोई आंच न आए, उन्हें रोज़गार मिले और उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो। प्रधानमंत्री जी की अपील का सम्मान, स्थानीय पर्यावरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण
अनुकूल यातायात अपनाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का पालन करना है।









