ताज़ा ख़बरें

खंडवा में कांग्रेस का जश्न: केरल में जीत पर बांटी मिठाइयां, दी शुभकामनाएं

खंडवा में कांग्रेस का जश्न: केरल में जीत पर बांटी मिठाइयां, दी शुभकामनाएं
खंडवा/
गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केरल में पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा पार्टी की जीत को जनहित की नीतियों की जीत बताया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जश्न के समय उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष( शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया और भविष्य में भी इसी तरह जनता की सेवा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रचना तिवारी,सरोज बघेल,विशाल जैन, मनोज मंडलोई,यशवंत सिलावट,अय्यूब लाला, संजय पाटीदार,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,विकास व्यास,इमरान गौरी,अयान,नासिर खान,मुजाहिद कुरेशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर पार्टी की सफलता का उत्सव मनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!