ताज़ा ख़बरें

बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम पर शिक्षक फेडरेशन ने डीईओ का किया सम्मान, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

जून माह में तीनों ब्लॉकों में लगाए जाएंगे शिविर : डीईओ - रजनीश तिवारी

सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर साधुवाद ज्ञापित किया।

साथ ही शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रमुख मांगों में सभी ब्लॉकों में शिविर आयोजित कर सर्विस बुक एवं GPF पासबुक का संधारण, शिक्षकों के लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दो माह के भीतर समस्त स्वत्वों का भुगतान तथा दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है।

जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में पिछले कई वर्षों से सर्विस बुक एवं GPF पासबुक का संधारण नहीं हो पाया है। इसके अलावा सेवानिवृत्त एवं दिवंगत शिक्षकों के भुगतान में भी अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने समस्याओं के समाधान हेतु जून माह में तीनों ब्लॉकों में शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। प्रस्तावित तिथियों के अनुसार 1 जून को गौरेला, 6 जून को पेंड्रा एवं 10 जून को मरवाही में शिक्षा शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का भरोसा भी दिया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, जिला महासचिव ओमप्रकाश सोनवानी, अजय चौधरी, बलराम तिवारी, विनय राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला अमिताभ चटर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा कन्हैयालाल सोनवानी, हेमंत राठौर, त्रिभुवनदास गोयल, भागीरथी कैवर्त सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!