जिले मे आबकारी एक्ट सट्टा एक्ट के प्रकरण में 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 305 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 05 मई 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 02.04.2026 को कुल 09 गिरफ़्तारी वारंट, 34 जमानती वारंट एवं 88 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 04.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के आरोपी रवि पिता सोपान पाटील जाति कुनबी पटेल उम्र 27 साल निवासी अवस्थी चौक खंडवा के कब्जे से 25 क्वाटर देशी प्लेन मदिरा सीलबंद कीमती 1750/- रूपये एवं अपराध में प्रयुक्त काले रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP 12 MZ 1059 कीमती 20,000 रूपये की जप्त की गई। थाना जावर के आरोपी सोहनलाल पिता माँगीलाल गायकवाड उम्र 58 साल निवासी ग्राम सतवाडा के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 14 लीटर कीमती 1400/-रुपेय की जप्त की गई| उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले मे दिनांक 04.05.2026 को थाना मूंदी के आरोपी कैलाश पिता परसराम मकवाना जाति गुर्जर उम्र 50 साल नि. किसान मोहल्ला मूंदी के कब्जे से सट्टा उपकरण 06 सट्टा अंक पर्ची, नगदी 625/- रूपये, एक कार्बन का टुकडा एवं एक लीड पेन जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे जिले मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 04.05.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 305 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 107600 /- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से हेलमेट धारण करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विशेष अभियान में कार्यवाही – सख्त प्रवर्तन के साथ सुधारात्मक दृष्टिकोण – हेलमेट धारण नहीं करने वाले उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 06 ड्रायविंग लाईसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग की ओर भेजे गए है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 04.05.2026 को 19 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 18 प्रकरणों में 18 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरण में 01 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 25 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।










