ताज़ा ख़बरें

मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच है।

खास खबर

मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच है।
* प्रधानमंत्री जी ने मन की बात को देशवासियों के मन में बैठा दिया है।

* कांग्रेस ने महिलाओं और किसानों के साथ हमेशा से अन्याय किया है, ,,जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,,
*
खंडवा जिले में प्रत्येक बूथ पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम।

खंडवा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के 133 में संस्करण को देशवासियों ने सुना। डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के चायलीला लेक व्यू, करबला मैदान, साजिदा नगर, खानूगांव, कोहेफिजा में एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल जिले की बैतूल विधानसभा के गंज मंडल के बूथ क्र. 108, भगत सिंह वार्ड सदर में श्री हरीश गडेकर के मकान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले में भी प्रत्येक बूथ पर मन की बात को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, एवं खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, महिला मोर्चे की की प्रदेश मंत्री चारुलता यादव ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में बुथ क्रमांक 311 पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। पार्टी कार्यालय पर भी मन की बात कार्यक्रम को पार्टी कोषाध्यक्ष गणेश गुरबाणी, कार्यालय मंत्री भारत पटेल एवं प्रवक्ता सुनील जैन के साथ कार्यकर्ताओं ने सुना। मन की बात सुनने के बाद जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला एक सशक्त संवाद मंच है। प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ को देशवासियों के मन में बैठा दिया है। भाजपा सबका साथ सबके विश्वास के साथ विकास कर रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं और किसानों के साथ हमेशा से अन्याय करती आ रही है। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विज्ञान, तकनीक और नवाचार से भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम हर समाज वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की जो बात कही है, उससे लोगों का जीवन भी बेहतर होगा और देश भी आत्मनिर्भर बनेगा
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लालबहादुर शास्त्री वार्ड के बूथ क्रमांक 311 पर भाजपा के सक्रिय सदस्य श्री जितेंद्र सिंह सावनेर जी के निवास पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के 133वें संस्करण को सुना गया।इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!