उत्तर प्रदेशगोरखपुर

टडवां में दिव्या यादव ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप:विधायक ने घर जाकर दी बधाई, कॉलेज को भी सराहा

पाली। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टडवां कला स्थित संस्कार इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या यादव ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95.65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रविवार को सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने दिव्या यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विधायक ने दिव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दिव्या की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

विधायक प्रदीप शुक्ला ने संस्कार इंटर कॉलेज को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की मेहनत और शिक्षकों का समर्पण ही इस सफलता के पीछे की असली ताकत है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इस उदाहरण को अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा बताया।

दिव्या यादव ने अपनी इस उपलब्धि से अपने माता-पिता, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के लोगों ने भी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!