
खण्डवा//
जिला कांग्रेस कमेटी खंडवा शहर की समन्वय समिति की बैठक आज गांधी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला आरक्षण बिल 2023 को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए यह बिल जल्द से जल्द लागू किया जाना आवश्यक है।
साथ ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडलम एवं वार्ड कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया, जिससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाया जा सके।
बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








