ताज़ा ख़बरें

तुलसी प्रेरणा सम्मान समारोह में समाजसेवी सुनील जैन हुए सम्मानित।

खास खबर

तुलसी प्रेरणा सम्मान समारोह में समाजसेवी सुनील जैन हुए सम्मानित।

खंडवा। दादाजी एवं संस्कार नगरी खंडवा में कई ऐसे बिरले नागरिक है जो अपने कार्यों के अलावा समाज सेवा कर अन्य लोगों को भी संदेश देते हैं। ऐसे समाजसेवियों का यदि सम्मान होता है तो उन्हें और अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है और वे अपनी समाज सेवा की गति को और बढ़ाते हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों खंडवा के गौरीकुंज सभागृह में सिलावट मित्र मंडल के अध्यक्ष राहुल मेहता द्वारा तुलसी सिलावट प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन में जल संसाधन कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर 100 से अधिक अलग-अलग विधाओं में समाज सेवा के कार्य करने वालों का सम्मान किया गया, इस सम्मान समारोह में डॉक्टर खिलाड़ी अधिवक्ता व अन्य समाजसेवियो के साथ, राजनीति में सेवा भाव से कार्य करने वाले,पीड़ितों, दुखी परिवार की सेवा, अज्ञात बच्चों का पालन पोषण,अज्ञात शवो का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था में सहयोगी अलग-अलग विधाओं में अपने हुनर का परिचय देने वाली प्रतिभाओ का सम्मान करने वाले समाजसेवी सुनील जैन का भी सिलावट प्रेरणा सम्मान समारोह में मंत्री तुलसी सिलावट,खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरै, महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, अमृता अमर यादव, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर व उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!