ताज़ा ख़बरें

सिंगरौली कल दोपहर दिनांक १७-४-२०२६ करीबन १बजे शुक्रवार जिले में दिनदहाड़े बैंक में डकैती बंदूक के दम पर लाखों कैश और सोना भर कर डकैत फरार

सिंगरौली बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।बिग ब्रेकिंग: सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार सिंगरौली। बड़ी खबर सामने आ रही है—बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी कैलाश मकवाना, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और एसपी मनीष खत्री की अगुवाई में चली ताबड़तोड़ कार्रवाई रंग लाई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये नकद और लगभग 70 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की करीब 10 टीमें लगातार काम कर रही हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिसने महज 24 घंटे में डकैती के मास्टरमाइंड तक पहुंच बनाई।बड़ी खबर: औरंगाबाद के आसपास से दूसरा आरोपी गिरफ्तार, सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलता सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड को लेकर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। एक के बाद एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। कुछ ही देर पहले खबर आई थी कि बिहार से डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब 14 लाख रुपये कैश और लगभग 70 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ। अब इस मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है—सूत्रों के मुताबिक औरंगाबाद के आसपास से दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरौली एसपी मनीष खत्री के नेतृत्व में चल रहे इस ऑपरेशन में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। जल्द ही पूरे मामले का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!