ताज़ा ख़बरें

*स्वच्छता स्वाभिमान अभियान अंतर्गत जोन क्रमांक 01 में कचरा संग्रहण वाहनों का स्वच्छता ऑडिट एवं स्वच्छता रैली आयोजित होगी*

खास खबर

*स्वच्छता स्वाभिमान अभियान अंतर्गत जोन क्रमांक 01 में कचरा संग्रहण वाहनों का स्वच्छता ऑडिट एवं स्वच्छता रैली आयोजित होगी*
खंडवा, 10 अप्रैल। स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा दिनांक 11 अप्रैल को जोन क्रमांक 01 में कचरा संग्रहण वाहनों का स्वच्छता ऑडिट किया जाएगा। ऑडिट के दौरान वाहनों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, जीपीएस व्यवस्था, फिटनेस एवं इंश्योरेंस, रूट चार्ट, ऑडियो सिस्टम, वाहन पर नगर निगम एवं वाहन क्रमांक का अंकन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था तथा वाहन चालकों एवं हेल्परों की यूनिफॉर्म, आईडी कार्ड एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता का परीक्षण किया जाएगा।

वाहनों में गीले एवं सूखे कचरे हेतु पृथक खंड, सेनेटरी अपशिष्ट हेतु पीले रंग का बॉक्स तथा घरेलू हानिकारक अपशिष्ट हेतु काले रंग का बॉक्स अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वाहनों पर स्वच्छता संदेश, निकाय का लोगो तथा संबंधित वार्डों का उल्लेख भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त दिनांक 13 अप्रैल को स्वच्छता रैली आयोजित की जाएगी। रैली जोन क्रमांक 01 से प्रारंभ होकर ओवरब्रिज, जलेबी चौक होते हुए एसबीएम कार्यालय में समाप्त होगी। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक करना है।

आज आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अभियान से जुड़े सभी विभागों को निर्धारित समय पर तैयारी पूर्ण करने तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!