
खंडवा में कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति ,चैनसिंह वर्मा बने जिला अध्यक्ष
खंडवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा ने खंडवा जिले में नई नियुक्ति की घोषणा की है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार, कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के खंडवा जिला अध्यक्ष (शहर) पद पर चैनसिंह वर्मा ,एवं खंडवा ग्रामीण में वकील पठान को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से संगठन को जिले में और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस नियुक्ति पर पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष(ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,अवधेश सिसोदिया,डॉ मुनीश मिश्रा,अमरेश पांडे,प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,आलोक सिंह रावत,नाजिम हासिम,हुकुम वर्मा,अय्यूब लाला,विशाल जैन,दीपक मुल्लू राठौर,वामनराव जाधव,सदाशिव महाजन सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चैनसिंह वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ जिले में सद्भावना, भाईचारे एवं कौमी एकता को और सशक्त करेगा।












