ताज़ा ख़बरें

*शौर्य दिवस पर शूरवीर जवानों किया नमन= शिवसेना*

खास खबर

*शौर्य दिवस पर शूरवीर जवानों किया नमन= शिवसेना*

खंडवा। शिव पार्वती मंदिर स्थित शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ के शूरवीर जवानों के बलिदान को याद कर नमन किया। यह जानकारी देते हुए शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि सीआरपीएफ का शौर्य दिवस भारतीय सैन्य इतिहास में शौर्य का एक स्वर्णिम अध्याय माना जाता है। जो 1965 में कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ शूरवीर जांबाज जवानों की अद्वितीय वीरता की याद दिलाता है। जिसमें 34 दुश्मन मारे गए थे। सीमित संसाधनों के बावजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मात्र 2 बटालियन की टुकड़ी ने पाकिस्तान की 51वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के हमले का डटकर सामना कर दुश्मन के तीन हमलों को विफल कर दिया और सरदार पोस्ट पर कब्जा करने के उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार, कथावाचक पंडित राकेश तिवारी, विधिक प्रकोष्ठ विष्णु अग्रवाल, उप प्रमुख जय मेहता, नगर प्रमुख संतोष राजनी, बंटी उपाध्याय,महिला वाहिनी रजीत चौहान, विकास समारे ,पि के भानुप्रिया तुलसीराम आदि व्दारा राष्ट्र के लिए बल के ऐतिहासिक पराक्रम को याद कर बलिदान देने वाले शहीदों को नमन कर किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!