
*भावुक माहौल में सम्पन्न हुआ शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर*
*लियो व लायन्स क्लब खण्डवा ने शिविर में सम्मान कर दिए सह भागिता प्रमाण पत्र*
खण्डवा। नवकार नगर स्थित नक्षत्र गार्डन में अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रेरणा एवं लायन्स क्लब खण्डवा तथा लियो क्लब खण्डवा के सहयोग से आयोजित पाँच दिवसीय शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन भावुक एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर शिविरार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुकता व्यक्त की।
समाजसेवी नारायण बाहेती एवं सुनील जैन ने बताया कि शिविर के दौरान योग, प्राणायाम, मिट्टी लेपन, सूर्य वाष्पीकरण, गर्म पानी से पेट की सिकाई एवं शंख प्रचलन जैसी प्रभावी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का नियमित अभ्यास कराया गया। विशेष रूप से शंख प्रचलन प्रक्रिया के माध्यम से पेट एवं आंतों की संपूर्ण सफाई कर शरीर शुद्धि का अनुभव कराया गया।
शिविरार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पाँच दिवसीय शिविर के दौरान उनका 3 से 4 किलो तक वजन कम हुआ। वर्षों से जकड़ी हुई गर्दन में सुधार हुआ, हाथों की जकड़न दूर होकर वे आसानी से ऊपर उठने लगे। गैस की समस्या में कमी आई, शुगर स्तर में सुधार हुआ तथा ब्लड प्रेशर नियंत्रित हुआ। उन्होंने बताया कि अब वे स्वयं को अधिक स्वस्थ, ऊर्जावान एवं प्रसन्न महसूस कर रहे हैं।
देव संस्कृति विश्व विद्यालय से प्रशिक्षित प्राकृतिक चिकित्सक एवं न्यूरोथेरेपिस्ट आचार्य सुरेश चौधरी ने समापन अवसर पर शिविरार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए नियमित योग, प्राणायाम एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर लायन्स क्लब खण्डवा की अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़, कार्यक्रम संयोजक नारायण बाहेती एवं लियो अध्यक्ष सुमित परिहार के नेतृत्व में आचार्य सुरेश चौधरी, मनोज चौरे, लोकेश स्वामी, अजय लाड़ एवं सहयोगियों का स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। विवेक कुमार बिहार,मनोज चोरे नेपानगर,गणेश कुम्भार पुणे,राजश्री चौधरी गोलोकधाम, कुमारी प्रज्ञा धोटे प्रतिमपुर,अम्बाराम बडौदे का सराहनीय सहयोग के लिए सम्मान किया गया।साथ ही सभी शिविरार्थियों को लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना की गई।कमलेश हुमड़,आशा अग्रवाल,सुमित परिहार,रविंदर सलूजा आदि ने अपने अनुभव साझा किए।
अंत में शिविर प्रमुख डॉ. अजय लाड़ एवं लोकेश स्वामी ने सभी शिविरार्थियों, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।










