ताज़ा ख़बरें

अल्प प्रवास पर खण्डवा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में उठाए महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे

खास खबर

अल्प प्रवास पर खण्डवा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में उठाए महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे

खंडवा में गरीब परिवारों के मकान तोड़ना, भाजपा का गरीब विरोधी चेहरा सामने आया है, हमारी सरकार आने पर पीड़ितों को राहत देंगे “जीतू पटवारी”

किसानों की समस्याओं को लेकर 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में जिला कलेक्टर कार्यालय का किया जाएगा घेराव

सरकार किसानों से गेहूं नहीं खरीद रही है तारीख को बढ़ाते जा रही है, यह किसानों के साथ षड्यंत्र है किसानों के आखों में मिर्ची झोंकी जा रही है “जीतू पटवारी”

खंडवा/
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को अल्प प्रवास पर खंडवा पहुंचे, खण्डवा जिले के देशगांव,छैगांवमाखन सहित रास्ते मे कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का जोरशोर से स्वागत किया खण्डवा पहुँचते ही सर्वप्रथम जिला अस्पताल के सामने स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जहां पर अनुसूचित जन जाति विभाग के राहुल वाघ मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया, जहां से निकलकर केवल राम पेट्रोल पंप पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर)परिवार जोरदार स्वागत किया गया।
जहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।मीडिया से बातचीत के दौरान पटवारी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम जनता, किसान और युवा वर्ग लगातार परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात ठीक नहीं हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाएं।
जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार किसानों से गेहूं नहीं खरीद रही है तारीख को बढ़ाते जा रही है, यह किसानों के साथ षड्यंत्र है किसानों के आखों में मिर्ची झोंकी जा रही है,की आप आपका अनाज व्यापारियों को सस्ते में बेच दो यह षड्यंत्र किया गया है इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी 9 अप्रैल को सम्पूर्ण प्रदेश में एक साथ जिला कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगी और किसानों के हित और अधिकारों की रक्षा करेंगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि खण्डवा में गरीबों के मकान तोड़े जाने को लेकर पटवारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक चेहरा गरीब विरोधी सामने आया है, पीड़ित परिवारों के सदस्यों से में आग्रह करना चाहता हूं कि यह सरकार गरीबों की है ही नहीं, सरकार अमीरों की सरकार है। जब राहुल गांधी जी ने सूट बूट की बात की तो यह अपने आप में मैसेज है यह अडानी और अंबानी की सरकार है इसमें भारत का 80% गरीब हो गया 20% लोगों के पास 80%संपत्ति पहुंच गई यह उदाहरण उसी का है हमारी सरकार बनेगी पीड़ित परिवार को हम राहत देंगे।
पूरे प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर अभी हाहाकार मचा हुआ है भाजपा ने षडयंत्रपूर्वक किसानों के साथ धोखा किया है, शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कैबिनेट बनाई थी अलग से कृषि का बजट आएगा ऐसी घोषणा की थी 3100 धान के 2700 गेंहू के और 6000 सोयाबीन का वादा किया था एक भी काम पूरा नही हुआ है अब विज्ञापन पुत्र मोहन यादव आये है, यह किसान कल्याण वर्ष बना रहे हैं, बार-बार खरीदी की तारीख बढ़ाई जा रही है अनाज की गेहूं की और उधर जो सोसाइटी की तारीख है 28 मॉर्च रखी गई है और खरीदी की अंतिम तारीख 10 अप्रैल रखी गई है यह अपने आप में विसंगति को जन्म देता है किसानों के साथ अत्याचार और अन्याय करता है जो बारदान की बात थी बारदान अपने आप में कमी ढाई करोड़ बारदान का पैसा जमा किया गया, 10 करोड़ की आवश्यकता थी यह षड्यंत्र है, यह किसानों के साथ धोखा है।
बस स्टैंड पर सुनील आर्य मित्र मंडल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया, जहां पर बस आपरेटर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।
इस प्रवास पर जीतू पटवारी जी के साथ हरदा विधायक एवं खण्डवा जिला प्रभारी आर के दोगने,पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनू गुर्जर,डॉ मुनीश मिश्रा,अवधेश सिसोदिया,रियाज हुसैन,विकास व्यास,विशाल जैन,सुनील आर्य, शांतनु दीक्षित ,हुकुम वर्मा,इकबाल पहलवान,अहमद पटेल, दीपक मुल्लू राठौर, मनोज मंडलोई,राशिद बाठिया,चैनसिंह वर्मा, राहुल वाघ,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, अंकित पाठक,आसिम पटेल, राजू सुनगत,अय्यूब लाला,अकरम जाटू,यशवंत सिलावट,असलम गौरी,तारिक पटेल,साधना जोशी,पूजा जैन,मुन्नू बाउजी,राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!