ताज़ा ख़बरें

खंडवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दौरा, होगा भव्य स्वागत कार्यक्रम

खास खबर

खंडवा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दौरा, होगा भव्य स्वागत कार्यक्रम

खण्डवा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर करेंगे माल्यार्पण

खंडवा/
जीतू पटवारी के खंडवा एवं हरदा जिले के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 अप्रैल 2026 शनिवार को विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री पटवारी का दौरा शाम 4:00 बजे ग्राम देशगांव से प्रारंभ होगा। इसके बाद 4:20 बजे छैगांवमाखन, 4:30 बजे छैगांवदेवी, खंडवा में 4:45 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण ,इसके पश्चात 5:00 बजे नगर निगम तिराहे पर स्वागत,5:05 केवलराम पेट्रोल पंप पर स्वागत,5:10बस स्टैंड पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके पश्चात 5:15 बजे अमलपुरा, 5:30 बजे खेड़ी, 6:00 बजे आसीरपुर, 6:20 बजे छैनेरा बायपास एवं 6:30 बजे पावरवणी में विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!