
श्वांस रोगों की जांच के लिए पी.एफ.टी. टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हुई
—
खण्डवा//श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा की पुरानी बिल्डिंग के कमरा नंबर 12 में श्वसन क्षमता जाँच केंद्र संचालित है। यहाँ अस्थमा तथा अन्य श्वसन विकारों से ग्रस्त रोगियों के लिए पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट अर्थात पीएफटी टेस्ट नियमित रूप से किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि यह यूनिट सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक ओ.पी.डी. समय में खुली रहती हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले मरीजों के लिए पीएफटी जांच निःशुल्क है तथा अन्य मरीजों के लिए नाममात्र शुल्क निर्धारित है। सिविल सर्जन डॉ. कौशल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण एवं सांस की बीमारियों को देखते हुए जिला चिकित्सालय में पी.एफ.टी. के जरिए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। अब मरीजों को इस जांच के लिए बड़े बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।











