
“आपरेशन मुस्कान”
चौकी बोरगांव पुलिस को अपहर्ता नाबालिग को दस्तयाब करने में मिली बडी सफलता
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।
खंडवा, 02 अप्रैल 2026 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिले समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी गणों को अपह्त नाबालिग की तलाश एव दस्तयाबी कर आऱोपियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं,उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनेकर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बोरगांव उनि अविनाश भोपले के नेतृत्व में चौकी बोरगांव पुलिस ने नाबालिग अपह्रता को आरोपी के पास से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द करने में बडी सफलता प्राप्त की है।
इस्लामपुर निवासी द्वारा चौकी बोरगाव में दिनांक 24.03.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग़ लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पंधाना में अपराध क्रमांक 117/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर अनुसंधान में लिया गया। नाबालिग की तलाश एवं दस्तयाबी हेतु चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 01.04.2026 को चौकी प्रभारी अविनाश भोपले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदेही नाबालिग के साथ इन्दौर महू रोड के पास कही जाने के फिराक में है । सूचना पर कार्यवाही करते हुए उनि अविनाश हमराह चौकी स्टाफ के तत्काल रवाना हुए । नाबालिग को आरोपी आवेज उर्फ राजा के आधिपत्य से बरामद कर नाबालिग को सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया। नाबालिग के कथन के आधार पर आरोपी को धारा 137(2), 64(2)m, 69,87,332(2)BNS एवं 5(l)/6 POCSO Act के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 02.04.26 को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीः- आवेज उर्फ राजा पिता गुलजार खान उम्र 28 साल निवासी इस्लामपुर थाना पन्धाना खण्डवा











