
थाना पुलिस को तहरीर देने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, यहां तक के प्रभारी निरीक्षक ने मीडिया कर्मियों के भी नंबर डालें ब्लैक लिस्ट में।
बिनावर: बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित पप्पू सागर निवासी गांव ओझा ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ रोष जताया। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
बदायूं के बिनावर थाने में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक पीड़ित की फरियाद अनसुनी रहने का आरोप सामने आया और मामला अचानक तूल पकड़ गया। इंसाफ की आस में भटक रहे गांव ओझा निवासी पप्पू सागर की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ खुलकर आक्रोश जताया। हालात ऐसे बने कि पूरे इलाके में हलचल मच गई।
थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उनका कहना है कि “थाना पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।” इसी से परेशान होकर उन्होंने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले ने रविवार को नया मोड़ ले लिया जब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दर्जनों कार्यकर्ता पीड़ित के समर्थन में बिनावर थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा, जिससे माहौल गरमा गया।
दूसरी तरफ, इस मामले को लेकर भाकियू नेताओ ने साफ कहा कि अगर जल्द ही मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित पप्पू सागर को इंसाफ दिलाने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ किसी भी मीडिया कर्मी का फोन उठाना उचित नहीं समझते हैं और एक बार बात हो जाने पर मीडिया कर्मी के नंबर को ब्लॉक लिस्ट में डाल देते हैं। इस मामले में आधा दर्जन मीडिया कर्मियों ने कहा कि इस मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं व मुख्य जिला अधिकारी बदायूं से की जाएगी। बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक की लापरवाही के चलते क्षेत्र के मीडिया कर्मियों को किसी भी प्रकार की घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पाती है।













Alright, so I checked out luckypkr888ogin.com. Getting logged in was easy enough, and getting started after that was a breeze. Worth considering! luckypkr888ogin