विधायक पुत्र लकी द्वारा सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दो घायल युवाओं को अस्पताल पहुंचाया।
खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के पुत्र लकी तनवे ने सामाजिक दायित्वो का कर्तव्य एवं सेवा कार्य करते हुए दुर्घटना में घायल 2 अज्ञात लोगों को तत्काल अपनी गाड़ी में लेटाकर जिला अस्पताल ले जाकर तत्काल उनका उपचार करवाने में अपनी भूमिका अदा की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार रात्रि में विधायक पुत्र लकी तनवे पवन धाम मंदिर से वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में दुर्घटना में घायल दो युवक दिखे तो उन्होंने तत्काल अपनी स्वयं की गाड़ी में लेटा कर उन्हे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस अवसर पर लकी तनवे के साथ उनके मित्र और पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता साथ थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस प्रकार की सेवा कार्य को पूर्ण कार्य माना गया है जिसमें हम किसी पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने में सहयोगी बनते हैं। सुनील जैन ने बताया कि सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होनी वाली मृत्युदर में कमी लाने के लिए राह-वीर योजना शुरू की गई है। योजना की गाईड लाईन के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” अर्थात दुर्घटना से एक घंटे की समयावधि में अस्पताल पहुंचाने वाले “राह-वीर” को 25 हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है।









