ताज़ा ख़बरें

*विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने भैंस को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन*

खास खबर

*विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने भैंस को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन*

खण्डवा//अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा नगर मंत्री दीपांशु पटेल ने बताया कि पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय में लंबे समय से व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में जिला प्रशासन के प्रति व्यंग्यात्मक रूप से “धन्यवाद” ज्ञापन प्रस्तुत किया गया इस ज्ञापन को प्रतीकात्मक रूप से भैंस पर चस्पा किया गया, ताकि समाज के समक्ष यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचे कि अभाविप के ज्ञापनों पर प्रशासन द्वारा अनुचित विलंब किया जा रहा है अभाविप द्वारा पूर्व में चार बार ज्ञापन एवं प्रदर्शन के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं अनियमितताओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था, किन्तु इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में महाविद्यालय परिसर स्थित “टिक्कड़” केंटीन में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण पाए जाने तथा बड़ी संख्या में सिलेंडरों की जब्ती की कार्रवाई ने प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। यदि समय रहते अभाविप के ज्ञापनों पर संज्ञान लिया गया होता, तो इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को पहले ही रोका जा सकता था अभाविप ने यह भी आरोप लगाया कि महाविद्यालय परिसर में तीन विद्यालय, एक महाविद्यालय एवं एक होटल का एक साथ संचालन होना अत्यंत गंभीर विषय है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है

इसी के विरोध में अभाविप के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को “कार्यवाही न करने” हेतु व्यंग्यात्मक धन्यवाद ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी व्यक्त की इस दौरान अभाविप विभाग संयोजक हर्ष वर्मा,विभाग छात्रा प्रमुख ज्योति यादव,जिला संयोजक अजय बंजारे,दक्ष खंडेलवाल, सिद्धि पराशर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!