जिले मे आबकारी एक्ट एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 31 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 17 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 16.03.2026 को कुल 11 गिरफ़्तारी वारंट, 30 जमानती वारंट एवं 47 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 16.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी जितेन्द्र पिता जमनालाल भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम ईटवामाल के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी रामेश्वर पिता बाबुलाल जाति कीर उम्र 42 साल निवासी ग्राम सेंधवाल के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई| थाना मूँदी के आरोपी देवराम पिता बदनसिंह भिलाला उम्र 40 साल नि. दैत के कब्जे से 10ली . कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/- रु. की जप्त की गयी| उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 16.03.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 47 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 18200/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 16.03.2026 को 31 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 15 प्रकरणों मे 18 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरणों में 02 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 09 प्रकरणों में 11 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,505 2 minutes read










