ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय रासेयो शिविर में छात्रा अंजली बामनिया ने किया महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 8 से 14 मार्च 2026 तक चित्रकूट स्थित दीनदयाल सर्व सेवा संस्थान, उद्यमिता परिषद (विकासखंड मझगवां, जिला सतना) में किया गया। यह शिविर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के संगठनात्मक मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी अंजली बामनिया ने शिविर में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न प्रशिक्षण एवं नेतृत्व विकास गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। वहीं महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूरसिंह निंगवाल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के दल प्रभारी के रूप में शिविर में शामिल स्वयंसेवकों के यात्रा कार्यक्रम के समन्वय सहित अन्य व्यवस्थाओं का सफल निर्वहन किया।

शिविर उपरांत महाविद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश बघेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुकेश बघेल, डॉ. संजय खांडेकर, डॉ. प्रगति मिमरोट एवं प्रो. दीपक चौहान ने डॉ. निंगवाल एवं छात्रा अंजली बामनिया का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही शिविर में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने पर शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!