अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर की महिलाओं की खुशी बदली गम में,मीना की गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि
#अल्मोड़ा जनपद के नगर पंचायत #भिकियासैण में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानकों के अनुसार सुविधाओं व स्पेलिस्ट डाक्टरों के नहीं होने से स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है।स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में सन राइज हायर सेकेण्डरी स्कूल की 55वर्षीय शिक्षिका व व्यवसायी दिनेश उप्रेती की धर्मपत्नी मीना उप्रेती ने दुनिया को अलविदा किया है।एक ओर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश भर में हो रही गोष्ठियों व कार्यक्रमों में सरकारी नुमाइंदे महिला सशक्तिकरण के लाख दावें कर रहे हैं।लेकिन जमीन हकीकत क्या है इसकी वास्तविकता का यह एक उदाहरण है कि शनिवार सुबह मीना को दिल का दौरा पड़ा परीजन सीएचसी ले गये यहां एक भी स्पेलिस्ट डाक्टर की तैनाती नहीं होने से हायर सेंटर रेफर किया।लेकिन 4किमी दूरी पर ही दम तोड़ दिया।मीना सरल , सौम्य स्वभाव की थी तथा उत्तराखण्ड लोकसंस्कृति के प्रति उनका खासा रूझान था। रविवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन भारी संख्या में उप्रेती निवास पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी नगर की महिलाओं की भीड़ ने नम आखों से उन्हें अंंतिम विदाई दी।तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी गम में बदल गयी।साथ ही ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया।दिवंगत मीना की भिकियासैण बाजार स्थित उप्रेती आवास से शुरू हुई शव यात्रा रामगंगा घाट पहुंची यहां अंतेष्टि पर माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान भारी संख्या में नगरवासी,क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोग,व्यापारी, सगे सबंधी,शिक्षक आदि मौजूद रहे।वह अपने पीछे पति दिनेश उप्रेती व पुत्र ओमी को छोड़ गयी हैं।
बालिका शिक्षा के अंतर्गत स. शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय की बहिनों की आध्यात्मिक यात्रा निकाली गई।
2 hours ago
*किशोर कराओके क्लब ने मनाया गीतों के माध्यम से गायक मुकेश का जन्मदिन*
2 hours ago
*मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
2 hours ago
*छैगांव माखन पुलिस द्वारा अवैध हथियार की तस्करी करने वाले दो आरोपी को 32 बोर की 04 पिस्टल एंव 03 मेग्जीन सहित किया गिरफ्तार।*
2 hours ago
*थाना मान्धाता पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत एक 13 साल पुराना सहित चार इनामी स्थाई वारंट तमिल कर आरोपी को सम्बन्धित न्यायालय मे किया पेश।*
2 hours ago
*चौकी मोरटक्का थाना मान्धाता पुलिस कि तत्परता से मिली बड़ी सफलता।*
3 hours ago
शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती धूमधाम से मनाई गई
3 hours ago
केशव विद्यापीठ में हर्षोल्लास से मनाई गई चन्द्रशेखर आजाद जयंती, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस में बिखेरा देशभक्ति का रंग
10 hours ago
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खंडवा में आयोजित होने वाले विशाल मेले एवं वर्षों से संचालित हो रहे भंडारों में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समस्या को गंभीरता से उठाया।