
पुलिस कंट्रोल रूम मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला शांति समिति की आयोजित की गई बैठक
खंडवा,
दिनांक 02.03.26 को पुलिस कंट्रोल रूम में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे आगामी त्यौहारों होली-धुलेंडी, रंग पंचमी, रमजान ईद-उल-फ़ितर, गणगौर पर्व एवं रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्वक मनाए जाने व त्योहारों के आयोजन हेतु की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओ के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मे कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तरणेकर, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, एडीएम श्री अरविन्द चौहान, एसडीएम श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, तहसीलदार श्री महेश सिंह, उपायुक्त नपानि श्री सचिन सीटोले सहित शहर के थाना प्रभारी एवं सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। साथ ही जिला शांति समिति के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने एवं बाउन्ड ओवर कराए जाने की बात कही गई हैं। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा होली, धुलेंडी, रंग पंचमी के त्यौहारों पर हुड़दंग करने वाले तीन सवारी, स्पीड मे वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले की चेकिंग ब्रीथ एनालाइजर से की जाकर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है तथा अश्लील गाने ना बजने की बात कही गई है।
कलेक्टर खंडवा द्वारा रंगों के त्योहार के दौरान हानिकारक केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग वर्जित है, ऐसे रंगों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बताया गया है कि डी.जे पूर्णतः प्रतिबंधित है अतः शासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित डेसीबल मे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग लिखित अनुमति पश्चात किया जा सकेगा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर खंडवा एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के नागरिकों से आगामी त्यौहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाए जाने की अपील की गई है।







