ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत पिपलोद व बगमार में शिविर सम्पन्न

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत पिपलोद व बगमार में शिविर सम्पन्न

खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत मंगलवार को पंधाना विकासखण्ड के ग्राम बगमार एवं पिपलोदखास में क्लस्टर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्लस्टर की सभी 11 पंचायतों ने भागीदारी की। बगमार में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र ,खाद्यान्न पर्ची, जन्म प्रमाण पत्र ,पेंशन स्वीकृति आदेश आदि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में कुल 59 सिकलसेल जांच की गईं। टीबी रोग सम्बंधी कुल 32 सम्भावित मरीजों की जांच की गई। शिविर में कुल 167 मरीजों की की शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। शिविर में कुल 31 ग्रामीणों की आभा आईडी बनाई गई।
मंगलवार को ग्राम पिपलोद खास में भी क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 12 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कुल 59 ग्रामीणों की सिकलसेल जांच की गई। कुल 29 मरीजों की टीबी रोग सम्बंधी जांच, 32 रोगियों की खून की जांच, 65 ग्रामीणों की शुगर लेवल की जांच तथा 90 मरीजों की ब्लड प्रेशर की जांच की गई। शिविर में 55 ग्रामीणों की आभा आईडी बनाई गई।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!