ताज़ा ख़बरें

होली के रंग – आजीविका के संग होली, खुशियों की बहार, स्वावलंबन के रंग।

खास खबर

होली के रंग – आजीविका के संग होली, खुशियों की बहार, स्वावलंबन के रंग।

नगर निगम परिसर में होली मेले का महापौर विधायक ने दीप प्रज्वलन एवं फिता काटकर किया शुभारंभ।

खंडवा। जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत खंडवा द्वारा आयोजित विशेष होली मेले का शुभारंभ महापौर अमृता अमर यादव खंडवा विधायक कंचन मुकेश एवं पंधाना विधायक छाया मोरे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फिता काटकर किया गया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम परिसर तिराहें पर लगे होली मेले में प्राकृतिक पदार्थों से तैयार हर्बल गुलाल — हल्दी, जामुन, मोरिंगा और चुकंदर से निर्मित।शुद्ध घी और मावे से बनी स्वादिष्ट गुजिया।
रागी के बिस्किट, बेसन और ज्वार के नमकीन। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार शुद्ध, स्वादिष्ट और औषधीय उत्पाद।ग्रामीण आजीविका स्वयं सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार एवं निर्मित।
बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए पिचकारी, टी-शर्ट और कई आकर्षक सामग्री — सब कुछ एक ही स्थान पर प्राप्त होंगे। शुभारंभ के अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने शहर वासियों को होली पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि रंगों का यह पवित्र त्यौहार हम सबके मन में मिठास लाता है। लेकिन हम हमारे त्योहार सादगी और संस्कृति के अनुरूप मनाएगे तो हमारी युवा पीढी भी इसका अनुसरण करेगी। केमिकल युक्त रंगों से हमारी त्वचा खराब होती है स्वास्थ्य खराब होता है अतः हर्बल एवं पलास के फूलों से बने रंगों से हम होली खेले। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने सभी क्षेत्रवासियों को होली धुलेंडी एवं आने वाले महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि होली का पर्व काफी प्राचीन है सामाजिक समरसता का एक अच्छे संदेश होली का पर्व देता है। हम सब मिलकर उत्साह के साथ होली मनाए और आधुनिक केमिकल युक्त कलर एवं रंग का उपयोग ना करते हुए प्राकृतिक हर्बल के रंगों का उपयोग करें साथ ही होली का जो दहन करते हैं उसमें लकड़ी को बचाकर पर्यावरण की रक्षा करें एवं प्राकृतिक शुद्धता के लिए गोबर से बने गौकाष्ठ, कंडो का उपयोग करें। प्रधानमंत्री जी के लोकल फार वोकल का प्रयोग करते हुए हम ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनाई गई सामग्री को खरीदे ताकि ये भी अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। पंधाना विधायक छाया मोरै ने भी होली पर्व की अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि आजीविका मिशन एवं महिला समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी मेहनत से होली की सामग्री बनाई है हम सभी इसका उपयोग करें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं महापौर ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं गरीब बच्चों को होली की सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, पंधाना विधायक छाया मोरै, समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन, संतोष सारवान, प्रीति वर्मा, संदेश गुप्ता, मंजू यादव, रजनी बोरानी, सुनील लालवानी, एडीएम सृष्टि देशमुख,
सीएस पी अभिनव वांरगें एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन नीरज पाराशर ने किया एवं आभार आनंद शर्मा ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!