
सांसद श्री पाटिल की मांग पर खंडवा भुसावल के बीच 6 फेरे होली स्पेशल मेमू ट्रेन प्रारंभ।
शाम 5:10 बजे खंडवा से भुसावल के लिए मेमो ट्रेन को स्टेशन मास्टर श्री शाह, सुनील जैन ने रवाना किया।
यह मेमू ट्रेन खंडवा, बुरहानपुर, नेपानगर, रावेर , सावदा , निम्भोरा रुक कर भुसावल पहुंचेगी।
खंडवा। होली पर्व हेतु सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से सेंट्रल रेलवे ने खंडवा सनावद के बीच चल रही मेमू के रैक का उपयोग करते हुए 6 फेरे खंडवा भुसावल होली स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन एवं मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सेंट्रल रेलवे ने खंडवा भुसावल के बीच 6 फेरे होली स्पेशल मेमू ट्रेन चलाकर रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार महाप्रबंधक सेंट्रल रेलवे मुंबई और डीआरएम भुसावल को मांग करते आ रहे थे कि खंडवा में कई घंटों मेमू का रैक फ्री खड़ा रहता है। इसका फेरे बढ़ाकर सदुपयोग किया जाना चाहिए। सांसद पाटिल ने कहा सेंट्रल रेलवे ने प्रशंसनीय निर्णय लिया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का प्रयास है कि आगामी समय में स्थाई रूप से भुसावल से खंडवा और आगे सनावद तक एक अतिरिक्त फेरा वृद्धि करवाया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा भुसावल मेमू ट्रेन रविवार को शाम 5:10 से प्लेटफार्म नंबर 3 से रवाना हुई इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन स्टेशन मास्टर अरविंद शाह श्री यादव अनिल बाहेती
पूर्व पार्षद अनीता श्याम शाह ने ट्रेन पायलट एवं अन्य स्टॉप का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भुसावल से खंडवा अनारक्षित मेमू विशेष ट्रेन (6 सेवाएं) गाडी क्रमांक 01102 अनारक्षित विशेष दिनांक 02.03.26, 03.03.26 और 04.03.2026 को भुसावल से 05.50 बजे प्रस्थान करेगी और खंडवा स्टेशन पर 07.55 बजे पहुंचेगी।
गाडी क्रमांक 01101 अनारक्षित विशेष दिनांक 01.03.26, 02.03.26 और 03.03.2026 को खंडवा से 17.10 बजे प्रस्थान करेगी और भुसावल स्टेशन पर 20.00 बजे पहुंचेगी।






