बिजली के खंबों और ट्रांसफार्मर के पास होली न जलाएं
—
खण्डवा//विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे “होलिका दहन” के पर्व पर विद्युत सुरक्षा एवं सावधानियाँ रखकर सुरक्षित होली मनाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर के नीचे या विद्युत पोल के आसपास होली न जलाएं, क्योंकि इससे विद्युत तार अथवा विद्युत उपकरण पिघल सकते हैं और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है तथा देखते ही देखते छोटी-सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि होलिका दहन का कार्यक्रम बिजली लाइनों के नीचे व आसपास न करें।
2,550 Less than a minute









