बिहारसारनसीवान

महराजगंज में 27 मार्च 2026 को रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी

जय श्री राम सेवा समिति (रजी.) द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी रामनवमी पर 27 मार्च 2026

श्री श्री 1008श्री बद्री नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में निकले वाला रामनवमी शोभा यात्रा जो कि जय श्री राम सेवा समिति द्वारा निकाला जाएगा अबकी बार 27 मार्च 2026 को दिन 3 बजे से श्री बाला बाबा जी के मठ से निकल कर पूरा नगर भ्रमण करते हुए पुनः श्री बाला बाबा जी के मठ पर समापन होगा जिसमें हजारों भक्तों के साथ महिलाएं, पुरुषों, बच्चे आदि साथ रहेंगे वही शोभा यात्रा में घोड़ा, हाथी, ऊंट, झंडा प्रभु श्री राम जी का विशाल मूर्ति आदि साथ रहेंगे अनेक कलाकारों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा वही श्री श्री 1008 श्री बद्री नारायण दास जी महाराज से बात हुआ तो उनके द्वारा साक्ष्य के साथ बताया गया कि 27 मार्च को ही रामनवमी है और उस दिन ही मंदिर में रामजन्मोत्सव दिन में मनाए जाएंगे और उसके बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी और पुनः मंदिर पर समापन होने के बाद मंदिर में अनेक कार्यक्रम प्रतुत कलाकारों द्वारा किया जाएगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!