जिले मे अवैध शराब की बिक्री करने वाले 02 आरोपीयो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट
के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए 77 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 27 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 26.02.26 को कुल 01 स्थायी वारंट, 19 गिरफ़्तारी, 50 जमानती वारंट, 95 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 26.02.26 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना नर्मदानगर के आरोपी ममताबाई पति प्रेमलाल जाति भिलाला उम्र 38 वर्ष निवासी माली मोहल्ला पुनासा के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। तथा आरोपी मंजूबाई पति दिनेश जाति भिलाला उम्र 27 वर्ष निवासी घानाखेड़ी के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले मे दिनांक 26.02.26 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 17 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8000/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न थानो मे दिनांक 26.02.26 को कुल 77 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 46 प्रकरणों मे 57 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 15 प्रकरणों मे 15 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 05 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 37 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,506 2 minutes read











