ताज़ा ख़बरें

*ककस परिवार का फाग उत्सव मनायेगा*

खास खबर

*ककस परिवार का फाग उत्सव मनायेगा*

खंडवा। साहित्यकार परिवार कवि कला संगम (ककस) के कवियों एवं कलाकारों व्दारा फाग उत्सव 2026 के दौरान शनिवार 28 फरवरी को बहुरंगीय शब्दों की पिचकारी के माध्यम से उपस्थितों को रंग-बिरंगी रंगों से रंगा जायेगा। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस फाग उत्सव के संयोजक ओमप्रकाश चौरे एवं दीपक चाकरे चक्कर एवं सूत्रधार संस्थापक सुनील चौरे उपमन्यु है। श्री मंगवानी ने बताया कि यह आयोजन  शाम 4:15 से 6:30 बजे तक आनन्द नगर आईटीआई के पीछे कर्मवीर सिटी फ़ार्म हाउस श्री खाटूश्याम जी मंदिर के सामने आयोजित होगा। सभी साहित्य प्रेमियों से ककस परिवार ने अपील की है कि अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!