
संघ के सेवा कार्यों को लेकर बनाई गई शतक फिल्म को शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने देखा।

संघ के स्वयंसेवकों के 100 वर्षों मैं किए गए सेवा कार्यों को भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है शतक में।
खंडवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण हुए संघ के सेवा कार्यों को लेकर फिल्म शतक का निर्माण किया गया जिसका प्रसारण शुक्रवार को अभिषेक सिनेमा में प्रातः 9:30 बजे हुआ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म को दिखा राष्ट्र जीवन के पुनरुत्थान, सांस्कृतिक जागरण और संगठित समाज निर्माण के महान उद्देश्य से स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 वर्ष पूर्ण कर राष्ट्र सेवा की एक गौरवशाली शताब्दी का इतिहास रचा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संघ की स्थापना परमपूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा इस संकल्प के साथ की गई थी कि संगठित, संस्कारित और चरित्रवान समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बन सकता है। इसी शताब्दी वर्ष की प्रेरणादायी गाथा को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली फिल्म “शतक” का सामूहिक प्रदर्शन शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे खंडवा के अभिषेक सिनेमा में भाजपा के जिला संगठन प्रभारी अंबाराम कराडा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि फिल्म “शतक” में संघ की स्थापन की पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता पूर्व की राष्ट्रीय परिस्थितियाँ, संगठन निर्माण की तपस्या अनुशासन एवं सेवा कार्यों की विस्तृत परंपरा को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। चलचित्र यह स्पष्ट करता है कि किस प्रकार एक विचार से प्रारंभ हुआ यह संगठन आज सेवा, समरसता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरण का व्यापक अभियान बन चुका है। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी अंबाराम जी कराडा ने कहा कि 100 वर्ष संघ के पूर्ण हुए हैं, संघ के स्वयंसेवकों का सेवा कार्य एवं राष्ट्र निर्माण का कार्य अद्भुत है, जिसे देश ही नहीं विश्व मानता है, आजादी की लड़ाई से लेकर समस्त सेवा कार्यों में स्वयं सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका निस्वार्थ रही है, इस पर आधारित फिल्म शतक को आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने देखा।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से समाज विशेषकर युवा पीढ़ी को संघ की मूल विचारधारा, संगठन शक्ति, सेवा संस्कार और राष्ट्र प्रथम के संकल्प से परिचित कराना उद्देश्य है। “शतक” केवल एक ऐतिहासिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना को जागृत करने वाला सशक्त माध्यम है, जो समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के समापन पर संघ प्रार्थना की गई तथा सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की। सुनील जैन ने बताया कि उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण के कार्यों में और अधिक ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ सक्रिय रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन के प्रभारी अंबाराम कराडा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर , जिला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े , महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा , राम डांगोरे , सुभाष कोठारी, राजेश डोगरे, सेवादास पटेल , नरेंद्र सिंह तोमर ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह सोलंकी, राजेश तिवारी, अमर यादव , प्रवक्ता सुनील जैन,जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, तपन डोंगरे, सुधांशु जैन, इंदमती दुबे सहित नगर निगम के mic सदस्य पार्षदगण, संगठन के मंडल अध्यक्ष स्नेहा पंवार , रोहित मिश्रा , प्रदीप यादव, हरीश सेन कार्यालय मंत्री, आशीष राजपूत भारत पटेल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











