
*अनूप कुमार व श्रीमती मधु मिहानी दम्पत्ति ने की देहदान की घोषणा*
*सक्षम ,लायन्स, नेत्रदान देहदान समिति का 167 वाँ देहदान पंजीकरण सम्पन्न*
देहदानी के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा अंतिम संस्कार के समय पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर।
खण्डवा।नाकोड़ा नगर भंडारिया रोड़ निवासी अनूपकुमार मिहानी व पत्नी श्रीमती मधु मिहानी ने मरणोपरांत देहदान का घोषणा पत्र भरा। जानकारी देते हुए सक्षम संस्था के अध्यक्ष व लायन्स नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राधा स्वामी सम्प्रदाय व सक्षम संस्था, लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा, नेत्रदान–देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर मिहानी दम्पत्ति अनूपकुमार मिहानी व श्रीमती मधु मिहानी ने एक दूसरे के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर पुत्र शशिकांत, रविकांत ,पुत्री लीना व बहु श्रीमती सुरभि मिहानी की सहमति युक्त देहदान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर समिति को सौंपा। यह समिति द्वारा भरा गया 167 वाँ देहदान घोषणा पत्र है।
सक्षम खण्डवा के अध्यक्ष एवं समिति संयोजक नारायण बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घोषणा समाज में बढ़ती मानवीय चेतना का प्रमाण है। इस अवसर पर नेत्रदान–देहदान समिति के नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले,सुनील जैन,राजीव मालवीय, लायन्स क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,घनश्याम वाधवा,राजीव शर्मा, गांधी प्रसाद गदले,अनिल बाहेती, डॉ. राधेश्याम पटेल, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता,अपूर्व उपाध्याय,अखिलेश गुप्ता सहित सक्षम संस्था,लायन्स क्लब खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा एवं महर्षि दधीचि समिति के पदाधिकारियों का सहयोग रहा। देहदान की घोषणा करते हुए मिहानी दम्पत्ति ने भावुक शब्दों में कहा कि “मृत्यु के बाद शरीर को जलाकर नष्ट करने से बेहतर है कि वह किसी के जीवन के काम आए। हमारे नेत्र किसी को दृष्टि दे सकते हैं और हमारी देह मेडिकल विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज के लिए अच्छे चिकित्सक तैयार कर सकती है। 











