ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में 25 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 22 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 21.02.26 को कुल 01 गिरफ़्तारी वारंट, 13 जमानती वारंट, 28 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 21.02.26 को कुल 05 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। थाना छैगाँवमाखन के आरोपी बलराम पिता भाउसिंग चौहान जाति राजपूत उम्र 40 साल निवासी ग्राम भीगांवा नानकारी के कब्जे से 16 पाव अवैध देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1280/-रुपये नगदी जप्त किए गए। थाना मांधाता के आरोपी धर्मेन्द्र पिता लच्छिराम वर्मा उम्र 32 साल निवासी बस स्टैन्ड के पास बालसमुद के कब्जे से अवैध देशी प्लेन मदिरा एवं बीयर कुल शराब 08 लीटर देशी व विदेशी कीमती 2930/-रुपये की जब्त की गई है। थाना खालवा के आरोपी अमित पिता हीरालाल कासडे जाति कोरकू उम्र 28 साल निवासी ग्राम गुलरढाना के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब करीब 10 लीटर कीमती 800/-रु जब्त की गई है, आरोपी सुरेश पिता लालसिंह कोरकू उम्र 48 साल निवासी ग्राम पाडलिया के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब 07 लीटर कीमती 700/-रु जब्त की गई है। तथा आरोपी सुभाष पिता साईचर जाति कोरकू उम्र 28 साल निवासी मोहन्या ढ़ाना के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 08 लीटर किमती 800/-रु जब्त की गई है। उक्त सभी आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

दिनांक 21.02.26 को जिला खंडवा मे थाना यातायात एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 40 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 20,200/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

जिले के विभिन्न थानो मे कुल 25 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 15 प्रकरणों मे 24 अनावेदकों के विरुद्ध ,धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरणो मे 01 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 18 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!