प्रधानमंत्री का मन की बात का आज 131 वां एपिसोड होगा प्रसारित।
भाजपा संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर कुलियो रेलवे स्टाफ के साथ सुना जाएगा।
खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम देश ही नहीं विदेशों में प्रचलित हो रहा है। मन की बात भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा रेडियो पर प्रसारित एक मासिक कार्यक्रम है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे देश के नागरिकों से जुड़कर सामाजिक मुद्दों नवाचारों और महत्वपूर्ण संदेशों पर चर्चा करते हैं, इसका मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। प्रतिमाह एक रविवार को प्रसारित होने वाला मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड आज 11:00 बजे प्रकाशित होगा। 22 फरवरी रविवार को भाजपा संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर निमाड संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ जनप्रतिनिधि कुलियो एवं रेलवे स्टाफ के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।






