ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस विभाग द्वारा समीक्षा बैठक कि आयोजित

 

आज दिनांक 21 फरवरी 2026

झाबुआ पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह द्वारा आगामी त्योहारों — भगोरिया हाट, होली, धुलेंडी, गल-चुल एवं रमजान — के संबंध में तैयारियों की समीक्षा हेतु कंट्रोल रूम, झाबुआ में समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।

आगामी त्योहारों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला झाबुआ पुलिस द्वारा सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों के आयोजन के निर्देश दिए गए।

बैठक में यातायात व्यवस्था, भगोरिया हाट स्थलों की व्यवस्थाएं, गेर आयोजन, भीड़ नियंत्रण, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

निर्देशित किया गया कि यदि कोई असामाजिक तत्व हुड़दंग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भगोरिया स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि छेड़छाड़, चोरी आदि घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!