ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

झाबुआ के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में परचम, 3 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक जीतकर किया जिले को गौरवान्वित

रिपोर्टर = भव्य जैन

भोपाल में दिनांक 04 फरवरी 2026 को आयोजित 1st खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झाबुआ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ है।

झाबुआ जिले की शासकीय सांदीपनि विद्यालय, कल्याणपुरा (झाबुआ) के पूर्व खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।

कोकिला भाबोर ने भाला फेंक में प्रथम एवं डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महिमा कातिजा ने गोला फेंक में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

धापू मेड़ा ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जगदीश मेड़ा ने 10,000 मीटर दौड़ में सहभागिता की।

शिवा रावत ने 400 मीटर हर्डल दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संतोष चौहान (खेल शिक्षक) ने डिस्कस थ्रो में प्रथम एवं भाला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी रूपसिंह बामनिया, विद्यालय प्राचार्य जी.पी. ओझा, जिला खेल अधिकारी रामसिंह मोहनियां, खेल प्रभारी करण सिंह गहलोर एवं विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्य स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी दिनों में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल शिक्षक ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी गांव एवं सामान्य परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, सतत अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने राज्य स्तर पर पदक जीतकर अपने माता-पिता, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। 🏅👏

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!