
खण्डवा//आज छोटे दादाजी की बरसी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण दादाजी मंदिर पहुंचे इसी अवसर पर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने भी श्री छोटे दादाजी धूनीवाले महाराज की बरसी पर श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
बरसी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।









